छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : पार्टी छोड़ते ही नंद कुमार साय का बीजेपी पर कटाक्ष ..

रायपुर। भाजपा का साथ छोड़ने के बाद छत्‍तीसगढ़ के आदिवासी नेता नंदकुमार साय सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने राजीव भवन पहुंचे। कांग्रेस मुख्‍यालय में नंदकुमार साय का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्‍वागत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में साय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सीएम भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय को कांग्रेस की सदस्‍यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात –

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। आदिवासी और मजदूरों के लिए पूरे जीवन संघर्ष करने वाले नंदकुमार साय ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। साय जाना पहचाना चेहरा है। 3 बार विधायक, 3 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा में रहे। उनका जीवन सादगीपूर्ण रहा। वह नमक नहीं खाते। जब नमक नहीं खाते तो किसी का नमक लगने का सवाल ही नहीं उठता। साय ने कांग्रेस सरकार की दबी जुबान से नहीं, खुले मंच से प्रशंसा की। कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत करता हूं। आज साय को सुनने का दिन है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोले साय

नंदकुमार साय ने कहा कि यह निर्णय काफी कठिन और मेरे जीवन का अद्वितीय निर्णय है। अटल बिहारी को फॉलो करता था। वह भारत माता के लिए कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र है। अटल जी की पार्टी आज उस रूप में नहीं है। परिस्थितियों बदली हुई दिखती है। भूपेश सरकार को वाच किया, जो कस्बे थे, वो शहर बन गए। एक नारा अच्छा लगा, नरवा गरवा घुरवा बड़ी, एला न छोडबे संगवारी।

अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा पार्टी और अभी की पार्टी में परिस्थितियां बहुत बदल गई हैं। कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा। भूपेश बघेल की सरकार जब से छत्तीसगढ़ में बनी हैं। इसे मै देख रहा हूँ। इस सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया हैं। इनके राज में कई आदिवासी कस्बे चमक गए हैं। भूपेश जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही हैं जोकि काफी प्रभावित करने वाला हैं। नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बारी योजना बहुत बेहतरीन हैं। कचरे से खाद बना लो यह कितनी अच्छी बात हैं। रासायनिक खाद तो बंद कर देना चाहिए ये बीमारी फैलाती हैं।

भूपेश बघेल जी की सरकार राम वन गमन पथ का निर्माण भी शुरू कर चुकी है और हम समझते हैं कि छत्तीसगढ़ के अनेक सनातन स्वरूप आगे और दिखाई पड़ेगा। यहाँ बहुत अच्छे अच्छे कामों को उन्होंने किया। गरीब जो है उनको कैसे उठाया जाए यह बड़ा विषय है। समाज को कैसे खड़ा किया जाए ? राष्ट्रपति के दतक पुत्रों की शिक्षा को आगे कैसे किया जाए ?उन्हें कैसे पढ़ाया जाए व यह समाज कैसे आगे आए। वह लोग पढ़ लिख जाएंगे तो ठीक हो जाएंगे और आगे बढ़ेंगे ऐसा मुझे लगता है।

वही, भाजपा पर कटाक्ष करते हुए साय बोले आज की तारीख में भारतीय जनता पार्टी में में सामान्य सदस्य था। मुझे कोई दायित्व नहीं मिला। पार्टी के किसी काम में मुझे शामिल नहीं किया गया। उसका बुरा नहीं लगा लेकिन अच्छा काम तो करों परंतु यह भी नहीं हुआ। कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित के लिए काम कर रही हैं और मैं भी लोगों के लिए ही काम करना चाहता हूँ। अब हम सब मिलकर पिछड़े हुए लोगों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। इसलिए मैंने कांग्रेस का साथ पकड़ा हैं। सीएम का धन्यवाद जिन्होंने मेरी भावनाओं को समझा और अपने दल में सम्मिलित करने का निर्णय लिया।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!