कबीरधामछत्तीसगढ़

मानसून आते ही कबीरधाम जिले में झमाझम बारिश

कबीरधाम जिले में औसत वर्षा 87.8 मिली मीटर दर्ज   

कवर्धा – कबीरधाम जिले में एक जून से 27 जून 2018 तक 87.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में सर्वाधिक 160 मिली मीटर वर्षा पंडरिया तहसील में दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से 27 जून तक कवर्धा तहसील में 106.3 मिली मीटर, बोड़ला तहसील में 46.7 मिली मीटर और सहसपुर लोहारा तहसील में 38 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 27 जून को जिले में 15.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इनमें पंडरिया तहसील में 34 मिली मीटर, बोड़ला तहसील में 11.2 मिली मीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 10 मिली मीटर और कवर्धा तहसील में 8.3 मिली मीटर वर्षा हुई है। 

cgnewstime

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!