
कबीरधाम। नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले और फिर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को चिल्फी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का हैं, जहां लड़की के गायब होने की खबर परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। महिला संबंधी मामला होने के कारण त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम बनाई गई।
लड़की की खोजबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि राम सिंह मेरावी लड़की को भगा कर ले गया है और पटवा बैहर में रखा है, जिस पर पुलिस टीम ने लड़की को आरोपी के कब्जे से बचाया।
नाबालिग लड़की ने बताया आरोपी राम सिंह मेरावी शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर हैदराबाद ले गया था। वहां लगातार शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन वहा रखने के बाद पटवा बैहर ले आया।
मामले में धारा 366, 376(2), (N) IPC और 04 पास्को एक्ट जोड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।