छत्तीसगढ़रायपुर

नारी सशक्तिकरण में फूलबासन यादव का योगदान बेहद महत्वपूर्ण : डॉ. रमन सिंह

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विकास का वातावरण बनाने महिला फौज का काम शानदार

रायपुर- नारी सशक्तिकरण की दिशा में पùश्री श्रीमती फूलबासन यादव का योगदान ऐतिहासिक है। आज राजनांदगांव में हजारों महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हुई है। इसके पीछे श्रीमती फूलबासन की प्रेरणा का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने आज राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह महिला फौज के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विकास का वातावरण बनाने में महिला फौज का काम शानदार है। इन्होंने अपने जज्बे से बड़ा काम किया है।
डॉ. सिंह ने कहा-स्काई योजना के तहत प्रदेश की 40 लाख महिलाओं के हाथ में स्मार्ट फोन होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कार्य है। उन्होंने महिला फौज एवं जिमिकंद रोपण अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को कलस्टर, ग्राम एवं कार्यकर्ता स्तर पर सम्मानित भी किया। डॉ. सिंह ने कहा कि स्वसहायता समूह की बहनें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। सरकार द्वारा महिलाओं की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए सतत प्रयास जारी है। पंचायत एवं नगरीय निकायों में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है, 55 लाख परिवारों के राशन कार्ड महिलाओं के नाम बनाये गये है। स्काई योजना के तहत स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। जिसमें पैसा ट्रांसफर, ऑनलाईन खरीदी, मौसम व खेती की जानकारी, बच्चों की पढ़ाई आदि उपयोगी कार्य संभव होगा। राजनांदगांव के लोकसभा सांसद श्री अभिषेक सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं के उत्थान की बात कही।
इस अवसर पर लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश मूणत, सांसद श्री अभिषेक सिंह, महापौर श्री मधुसूदन यादव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, छत्तीशगढ़ राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती शोभा सोनी, छत्तीशगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष श्री अकरम कुरैशी, डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती सरोजनी बंजारे, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, छत्तीशगढ़ राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल, राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

cgnewstime

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!