छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : स्पंज आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा: गर्म राख का कंटेनर गिरने से एक श्रमिक की मौत, कई लापता

बिलासपुर। मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत रामबोड़ स्थित कुसुम इंडस्ट्रीज स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गर्म राख से भरा कंटेनर (साइलो) श्रमिकों पर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। कई श्रमिकों के लापता होने की आशंका है।

घटना उस वक्त हुई जब लंच ब्रेक के दौरान कुछ श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक चिमनी के पास गर्म राख से भरा कंटेनर गिर गया, जिससे राख के गुबार में कई श्रमिक लापता हो गए। मौके पर मौजूद श्रमिकों और प्रशासनिक टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

बचाव और राहत कार्य जारी –

राख के नीचे दबे श्रमिकों को निकालने के लिए प्रशासन ने बड़े क्रेन और राहत सामग्री मंगवाई।
दो श्रमिक (जयंस साहू और अवधेश कश्यप) अब भी लापता हैं।
एक मृतक की पहचान मनोज कुमार घृतलहरे के रूप में हुई, जो गंभीर रूप से झुलस गया था।
लखन साहू, एक अन्य घायल, का इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा –

घटना की सूचना मिलते ही संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी डा. संजीव शुक्ला, मुंगेली कलेक्टर राहुल देव, और एसपी भोजराम पटेल मौके पर पहुंचे। सिम्स और अन्य अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

रायपुर से मंगाई गई क्रेन –

साइलो हटाने के लिए रायपुर से बड़ी क्रेन मंगवाई गई है। प्रशासन का कहना है कि साइलो के नीचे और श्रमिकों के दबे होने की आशंका है।

ग्रामीणों और श्रमिकों में आक्रोश –

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और श्रमिक फैक्ट्री के गेट पर जमा हो गए। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतक मनोज की दर्दनाक कहानी –

मनोज हादसे के वक्त साइलो के नीचे काम कर रहा था। साइलो गिरने पर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फंस जाने से वह बच नहीं सका। गर्म राख में झुलसने से उसकी मौत हो गई।

प्रशासन की अपील –

प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!