31 अगस्त तक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
कोरियो : कमिष्नर सरगुजा संभाग अम्बिकापुर की अध्यक्षता में 6 सितम्बर को दोपहर 12 बजे कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के सभाकक्ष में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राश्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत एवं समाज सेवा, पषु चिकित्सा, कृशि विभाग के उप संचालक, जिला आबकारी अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, जिला षिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्रम अधिकारी, क्रेडा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, अधीक्षक भू-अभिलेख, सभी तहसील के तहसीलदार और प्रभारी अधिकारी लोक सेवा केन्द्र को निर्धारित प्रारूप में जानकारी जिला कलेक्ट्रोरेट के डिप्टी कलेक्टर को उपलब्ध कराने के निर्देष दिये है।