अम्बिकापुर : विधानसभा निर्वाचन 2018 : सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय लेखांकन दल, वीडियो निगरानी दल एवं वीडियो अनुश्रवण दल गठित
अम्बिकापुर : विधानसभा निर्वाचन 2018 के सुचारू संचालन हेतु प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के संबंध में सहायक व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक, व्यय लेखांकन दल, वीडियो निगरानी दल एवं वीडियो अनुश्रवण दल का कार्य आगामी आदेश पर्यन्त तक संपादित करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्यवाही सम्पन्न करने निर्देशित किया है।
जारी आदेशानुसार लुण्ड्रा विधानसभा में लोक निर्माण विभाग अम्बिकापुर के संभागीय लेखा अधिकारी श्री विजय कुमार लाल को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत अम्बिकापुर के लेखापाल श्री आजाद अहमद खान को सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक, भारत दूरसंचार अम्बिकापुर के वरिष्ठ टेलीफोन पी.ओ.ए श्री रोवर्ट तिग्गा एवं जिला पंचायत सरगुजा के सहायक ग्रेड-2 श्री ललित तिग्गा को व्यय लेखांकन दल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा लुण्ड्रा के उप अभियंता श्री एम.के. जैन एवं तहसील कार्यालय लुण्ड्रा के सहायक ग्रेड-2 श्री एस.आर.होदा को वीडियो निगरानी दल तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा लुण्ड्रा के उप अभियंता श्री सी.पी. सिंह, लुण्ड्रा के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जय प्रकाश गुप्ता तथा लुण्ड्रा जनपद पंचायत कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 श्री सतीश कुमार सिन्हा को वीडियो अनुश्रवण दल के कार्य संपादन हेतु कर्तव्यस्थ किया गया है।
अम्बिकापुर विधानसभा में लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अम्बिकापुर के संभागीय लेखा अधिकारी श्री मुनीन्द्र कुमार को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के श्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी को सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक, भारत दूरसंचार अम्बिकापुर के वरिष्ठ टेलीफोन पी.ओ.ए. श्री अनिल कुमार त्रिपाठी एवं केन्द्रीय विद्यालय अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-2 श्री जीवन प्रसाद राजवाडे़ को व्यय लेखांकन दल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री विवेक प्रताप राठौर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर के लेखापाल श्री कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 श्री राजेश सोनी को वीडियो निगरानी दल तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री उपेन्द्र सिंह सेंगर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-3 श्री रविन्द्र सिन्हा एवं अम्बिकापुर के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के सर्वेयर श्री संजय वर्मा को वीडियो अनुश्रवण दल के कार्यो के संपादन हेतु कर्तव्यस्थ किया गया है।
सीतापुर विधानसभा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड अम्बिकापुर के संभागीय लेखा अधिकारी श्री तेजस सिंह नेगी को सहायक व्यय प्रेक्षक, कृषि विभाग के उप संचालक कार्यालय से सहायक ग्रेड-2 श्री दीपक कुमार को सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक, केन्द्रीय विद्यालय अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-2 श्री राज कुमार गुप्ता एवं तहसील कार्यालय सीतापुर के सहायक ग्रेड-2 श्री मुरारी पाठक को व्यय लेखांकन दल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीतापुर के उप अभियंता श्री प्रदीप साहू एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर के लेखापाल श्री प्रसाद पैकरा को वीडियो निगरानी दल तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीतापुर के उप अभियंता श्री अमित मिश्रा, जनपद पंचायत सीतापुर के सहायक ग्रेड-2 श्री एस.पी. त्रिपाठी एवं कृषि विभाग सीतापुर के सहायक ग्रेड-2 श्री सुरेश कुमार घोड़जे को वीडियो अनुश्रवण दल के कार्यो के संपादन हेतु कर्तव्यस्थ किया गया है।