
बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य और नर्सरी शिक्षिका के लिए कल यानि 28 अक्टूबर को इंटरव्यू होगा। इस संबंध में डीईओ ने जानकारी दी है। बिलासपुर जिले के 2 स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलक नगर और मस्तूरी में प्राचार्य पद के लिए प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए 10 आवेदन मिले हैं। वहीं 3 स्कूल शेख गफ्फार इंग्लिश मीडियम स्कूल और स्वामी आत्मानंद लाला लाजपत राय बिलासपुर में नर्सरी शिक्षिका की भर्ती के लिए 28 अक्टूबर को इंटरव्यू होगा।
सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होगा। व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक शिक्षक विज्ञान लैबरेट्रो के लिए 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन होगा।