दंतेवाड़ा : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जातिए जनजातिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक महिलाए अशासकीय संस्था को मिनी माता सम्मान दिया जाएगा। इस सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि पुरस्कृत किए जाने वाली महिलाए अशासकीय संस्था को दो लाख रूपए तथा प्रशस्ति पत्र पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। इस हेतु ऐसी महिला अशासकीय संस्था जिनके द्वारा अनुसूचित जातिए जनजातिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य किए गए हैंए वे पुरस्कार हेतु अपना नामांकन 30 सितंबर तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य से संबंधित एवं व्यक्तिगत दस्तावेजों सहित स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।
Related Articles
Check Also
Close
- प्रदेश में अब तक 793.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्जAugust 17, 2020