कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम ब्रेकिंग : लापता RTI कार्यकर्ता विवेक चौबे का निकला नर कंकाल, SP आज हत्याकांड का करेंगे खुलासा

कबीरधाम। जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी मच गई थी अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।। मानव कंकाल आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे का है।

 

दरअसल, यह पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र के बोकरखार जंगल का हैं, जहां पर मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही थी अब मामले में खुलासा हुआ है जिसमें मालूम चला है कि ये नर कंकाल RTI कार्यकर्ता विवेक चौबे का है जिसकी हत्या के बाद उसे जंगल में फेक दिया गया था।

वही, साक्ष्य को छुपाने के लिए बाइक को दफना दिया गया था। इस मामले में चार संदेशों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं एसपी डॉ लाल उमेंद्र सिंह इस पूरे मामले का आज खुलासा कर सकते हैं।

क्या हैं पूरा मामला –

दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे 12 नवंबर से लापता था और उसने घर से कहकर निकला था कि मैं कुछ देर में आ रहा हूं। 2 दिन बीत जाने के बाद जब उसका अता पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत की गई। वही, पुलिस सही समय में हरकत में नहीं आई थी, जिस वजह से विवेक चौबे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वही, डेढ़ माह बाद विवेक चौबे का कंकाल हाथ लगा है।

 

घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने पहले विवेक चौबे की हत्या की और उसके शव को जला दिया। साथ ही बाइक को भी जलाकर दफन कर दिया और लाश को नाले में फेंक दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर उचित कार्यवाही नहीं की, जिसकी वजह से विवेक चौबे को जान से हाथ धोना पड़ा।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!