छत्तीसगढ़रायपुर

अटल विकास यात्रा : मुख्यमंत्री 07 सितम्बर को गरियाबंद और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे : अमलीपदर और महासमुंद में करेंगे आमसभा को सम्बोधित

रायपुर :मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 7 सितंबर को प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के तहत गरियाबंद और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में प्रेस कांफ्रेंस के बाद पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 11.45 बजे गरियाबंद जिले के ग्राम अमलीपदर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां आम सभा को सम्बोधित करने के बाद हेलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह 1.15 बजे  महासमुंद जिले के विकासखंड मुख्यालय बागबाहरा पहुंचेंगे। डॉ. सिंह वहां चण्डीमंदिर में दर्शन के बाद दोपहर 1.30 बजे स्वागत सभा में शामिल होंगे।

       मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे खल्लारी, शाम 4.30 बजे ग्राम मामा-भांचा और 5 बजे झालखम्हरिया में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ.सिंह शाम 5.30 बजे जिला मुख्यालय महासमुंद पहुंचेंगे और वहां आम सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे रायपुर लौट आएंगे।

cgnewstime

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!