कबीरधाम

हॉकी संघ के अध्यक्ष द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण

कवर्धा- जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा में आयोजित खेल कुंभ प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को हॉकी संघ अध्यक्ष के एवं राज्य कृषक बोर्ड के सदस्य श्री अजीत चन्द्रवंशी ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती सुषमा चन्द्रवंशी एवं जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, सभी स्कूलों के पी.टी.आई शिक्षक श्रीमती मंजू वर्मा व्यायाम शिक्षक, श्री दिनेश साहू, श्री वाय.के.कुलमित्र, श्री अजीज खान, श्री उमेश चन्द्रवंशी, वसीम रजा कुरैशी, श्री राजेन्द्र वैष्णव, श्री खेलेन मरकाम, श्री साजिद खान, श्री कुमार चन्द्रवंशी, श्री दिनमधूर वर्मा, श्रीमती संगीता साहू, श्री जेवियर एक्का, श्री सुखचंद डाहिरे, श्री अरविंद कुंजाम, मोहम्द गनी, श्री अविनाश चौहान, अनिल कुमार, संजय जांगडे़ एवं श्री खेलन सिंह मरकाम भी उपस्थित थे।
पुरस्कार वितरण समारोह में 800मी. दौंड़ बालक में प्रथम स्थान तोरन सहसपुर लोहारा, 1500मी. दांड़ बालक में प्रथम स्थान सतीश कश्यप कवर्धा, 3000मी. दौंड़ बालक में प्रथम स्थान रामबीर सहसपुर लोहारा, 100मी. दौंड़ बालक में प्रथम स्थान विजय कुमार सहसपुर लोहारा, 200मी. दौंड़ बालक में प्रथम स्थान आेंमकार कवर्धा, 400मी. दौंड़ बालक में प्रथम स्थान सनत पण्डरिया, 100मी. दौंड़ बालिका में प्रथम स्थान कु. खोमेश्वरी सहसपुर लोहारा, 200मी. दौंड़ बालिका में प्रथम स्थान कु. खोमेश्वरी सहसपुर लोहारा, 400मी. दौंड़ बालिका में प्रथम स्थान कु. सलीना परवीन कवर्धा, 800मी. दौंड़ बालिका में प्रथम स्थान कु. भगवती सहसपुर लोहारा, 1500मी. दौंड़ बालिका में प्रथम स्थान कु. गीता बोडला, 3000मी. दौंड़ बालिका में प्रथम स्थान कु. पुर्णिमा कौशिक स. लोहारा। ऊँचीकूद बालक में प्रथम स्थान लुकेश स. लोहारा, लम्बीकूद बालक में प्रथम स्थान लुकेश सहसपुर लोहारा, रस्साकस्सी बालक में प्रथम स्थान पण्डरिया, रस्साकस्सी बालिका में प्रथम स्थान सहसपुर लोहारा, रस्साकस्सी डबल बालक व बालिका में प्रथम स्थान पण्डरिया, कबड्डी बालक में प्रथम स्थान पण्डरिया, कबड्डी बालिका में प्रथम स्थान पण्डरिया, व्हॉलीबाल बालक में प्रथम स्थान कवर्धा, व्हॉलीबाल बालिका में प्रथम स्थान कवर्धा, खो-खो बालक में प्रथम स्थान लोहारा, खो-खो बालिका में प्रथम स्थान लोहारा, हॉकी बालक में प्रथम स्थान कवर्धा, हॉकी बालिका में प्रथम स्थान कवर्धा, हैण्डबॉल बालक में प्रथम स्थान कवर्धा, हैण्डबॉल बालिका में प्रथम स्थान कवर्धा फुॅटबाल बालक में प्रथम स्थान कवर्धा, गोलाफेंक बालक में प्रथम स्थान प्रेमराज सहसपुर लोहारा, गोलाफेंक बालिका में प्रथम स्थान रजनी यादव स. लोहारा, चक्रफेंक बालक में प्रथम स्थान पेखन सहसपुर लोहारा, चक्रफेंक बालिका में प्रथम स्थान पिंकी कवर्धा और भालाफेंक बालक में प्रथम स्थान चोवाराम सहसपुर लोहारा को पुरस्कृत किया गया।

cgnewstime

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!