कबीरधाम : निरीक्षक शिवमंगल सिंह और उप. निरीक्षक विजेंद्र तिवारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने कहा Thank You …

कबीरधाम। एसपी कार्यालय में निरीक्षक शिवमंगल सिंह और उप. निरीक्षक विजेंद्र तिवारी के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
निरीक्षक शिवमंगल सिंह का कार्यकाल –
निरीक्षक शिवमंगल सिंह वर्तमान समय में रक्षित केंद्र कबीरधाम में पदस्थ थे, जिन्होंने पुलिस विभाग 21 जून 1984 को आरक्षक के पद पर भर्ती होकर अपने बेहतर कार्यों एवं सेवाओं के फल स्वरुप 5 अगस्त 1988 को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए तथा 12 अक्टूबर 1994 को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। वहीं, 2009 में उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती मिली। वही 28 अक्टूबर 2014 को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर अपनी बेहतर सेवाएं पुलिस विभाग को दे रहे थे।
श्री सिंह ने जिला राजनांदगांव के विभिन्न थाने एवं पी.टी.एस. राजनांदगांव में अपनी सेवाएं देकर कबीरधाम जिले में जी. वी. सा. प्रभारी एवं थाना पांडातराई प्रभारी, थाना पिपरिया प्रभारी, थाना लोहारा प्रभारी, थाना कोतवाली प्रभारी के पद पर पदस्थ रहकर अपनी बेहतर सेवाएं दी हैं।
उप. निरीक्षक विजेंद्र तिवारी का कार्यकाल –
उप. निरीक्षक विजेंद्र तिवारी ने 28 फरवरी 1979 को बिलासपुर में आरक्षक के पद पर पुलिस में भर्ती हुए और 1987 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। वही, 19 अक्टूबर 2008 को सहायक उपनिरीक्षक तथा 3 अप्रैल 2020 को उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। श्री तिवारी के ने जिला बिलासपुर के समस्त थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कबीरधाम जिले में थाना लोहारा, थाना पंडरिया, थाना पांडातराई, थाना पिपरिया, थाना चिल्फी, थाना कुंण्डा, थाना रेंगाखार, एवं सबसे अधिक समय थाना कोतवाली में रहकर अपनी बेहतर सेवाएं दिए हैं। साथ ही उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद थाना पांडातराई प्रभारी एवं थाना भोरमदेव प्रभारी के पद में पदस्थ होकर अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे थे, जिन्हें आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने दोनों के कार्यों की जमकर सराहना की।
एसपी मोहित गर्ग ने कहा –
एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि दोनों ही अधिकारियों ने पुलिस विभाग के लिए बेहतर कार्य किया है। आरक्षक के पद में भर्ती होकर अपने बेहतर कार्यों से पदोन्नति हासिल की। अधिकारियों को पुलिस विभाग के लिए अपने अमूल्य योगदान और अमूल्य समय तथा कठोर परिश्रम को देने के लिए Thank you कहकर पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वही, पुलिस विभाग से भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी.आर. कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
up