
कबीरधाम। जैतपुरी गांव में एक हादसा हो गया है, यहां पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे मिट्टी की दीवार में जा घुसी। वही, कार सवार लोग फरार हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार में सवार होकर जवान ड्यूटी कर जैतपुरी गांव से लगे कैम्प लौट रहें थे। रात के समय कोहरा ज्यादा होने से विजन क्लीयर नही हो पाया, जो मोड़ पर सीधे घर में जा घुसी।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक दूजराम को जवान ने कहा है, जो भी नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई वह स्वम करेगा।