डॉ. रमन सिंह को पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष
भाजपा- परिवार में प्रसन्नता, डॉ रमन सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं का बधाइयों का लगा ताँता
जिले के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा, डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में सफलता का एक नया अध्याय रचेंगे : अनिल सिंह
कवर्धा- भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पार्टी का पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त कर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक ढाँचा और अधिक मज़बूत होगा।
भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जी द्वारा भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा से छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और अपने लोकप्रिय जननेता डॉ रमन सिंह जी के सहज-सुलभ मार्गदर्शन में सफ़लता का एक नया अध्याय रचेंगे।
पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, डॉ. सियाराम साहू, अशोक साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, विदेशी राम धुर्वे, संतोष पटेल, रघुराज ठाकुर, विनोद बैस, गोपाल साहू, नितेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, दुर्गेश ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, सीताराम साहू, दिनेश चंद्रवंशी, परेटन वर्मा, मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, सुखदेव धुर्वे, गजपाल साहू, मुकेश ठाकुर, परमेश्वर चंद्रवंशी, नीलाम्बर चंद्राकर, राघवेन्द्र वर्मा, बरसाती लाल वर्मा, मंगलूसिंह परते, गुलाब साहू, चंदन पटेल, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, शिवकुमार चंद्रवंशी, संतोष मिश्रा के साथ सभी पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत सभी मौज़ूदा व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पुनः नियुक्त पर बधाई देकर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।