Uncategorized

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : नड्डा का दौरा चुनावी नजरिये से बेहद खास, कांग्रेस ने मात देने बनाया प्लान ?

रायपुर। आज बिलासपुर में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा दिखेगा। एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बड़ी सभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता बूथ चलो अभियान के तहत आज बिलासपुर में आवाज बुलंद करेंगे। नड्डा का आज का दौरा चुनावी नजरिये से बेहद खास है। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी। तो वहीं दूसरी ओर शहर में कांग्रेस का 3 स्थानों पर ‘बूथ चलो अभियान’ भी होगा। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में पूरे संभाग से करीब 70 से 80 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।

एक तरफ जहां बिलासपुर में आज दोपहर 3 बजे बिलासपुर रेलवे के फुटबॉल ग्राउंड में जेपी नड्‌डा की जनसभा होगी। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले सहित पार्टी के दिग्गज शामिल होंगे। तो वहीं दूसरी तरफ शाम 5 बजे के करीब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा सहित कांग्रेस नेताओं का शहर में जमावड़ा लगेगा। कांग्रेसी दिग्गज तीन स्थानों पर आयोजित बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे।

भाजपा और कांग्रेस इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रही है। लिहाजा कई राजनीतिक पंडितों की नजर भी इन दोनों कार्यक्रमों पर है। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के बिलासपुर के प्रभारी खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। इधर कांग्रेस की एकजुटता के मद्देनजर भाजपा ने रेलवे के फुटबाल मैदान में शक्ति प्रदर्शन के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी कर ली है। दो दिन से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित सभी वरिष्ठ नेता लगातार गीले मैदान को दुरुस्त कराने, मंच और दूसरी तैयारियों में लगे हुए हैं।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!