गौठानों में गायों को हरा चारा खिलाने सवा 3 सौ एकड़ में चारागाह विकास
बलौदाबाजार-बलौदाबाजार जिले नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना केअंतर्गत 49 चारागाह विकसित किये गये हैं। इन चारागाहोंमें गायों को खिलाने के लिए लगभग सवा 3 सौ एकड़ क्षेत्रमें चारे की बोआई की गई है। इनमें नेपियर, मक्का और ज्वार जैसे पौष्टिक चारे वाले प्रमुख रूप से हैं।। चारे की बोआई लगभग 15 दिवस हो चुकी है। अधिकांश चारागाहोंमें फसलें लहलहा रही है।
बलौदाबाजार जिले में राज्य सरकार की योजना नरवा,गरूवा, घुरवा, बाड़ी अंतर्गत जिले में प्रथम चरण में 92गौठान एवं द्वितीय चरण में 227 गौठान स्वीकृत किये गयेगौठानों के साथ-साथ 167 चारागाह स्वीकृत किये गये है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजारडाॅ. फरीहा आॅलम सिद्धिकी के निर्देशन एवं डाॅ. सी. के.पाण्डेय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिलाबलौदाबाजार भाटापारा के मागदर्शन में कुल 49 चारागाहोंमें पशु चारों की रोपाई एवं बोवाई की गयी है। कुल 49चारागाहों के 42.75 एकड़ क्षेत्र में नेपियर और 44.7 एकड़क्षेत्र में मक्का एवं 42.05 एकड़ क्षेत्र में ज़्वार का रोपण एवंबोवाई की गई है। आने वाले 30 से 45 दिनों में सभीचारागाहों से पशुओं के लिए हरा चारा का उत्पादन प्रारंभ होजायेगा। जिसका उपयोग गौठान प्रबंधन समिति के माध्यमसे गौठान में रखे गये पशुओं के लिए किया जावेंगा। जिससेपशुओं को पौष्टिक हरा चारा प्राप्त होगा एवं पशुओं के दुग्धउत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ प्रजनन क्षमता में वृद्धि होगीएवं उत्पादक वत्सों का जन्म होगा। जिससे ग्रामीणों केआर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी, साथ-साथ गोबर उत्पादनसे भी आय अर्जित किया जा सकेगा। प्रत्येक गौठान में हराचारा एवं पैरा को काटने के लिए हस्त एवं विद्युत चलितचाॅफ कटर की व्यवस्था की जा रही है, जिससे चारे एवं पैरेका पूरा उपयोग होगा एवं बरबादी नहीं होगी।