कबीरधाम : पकड़े गए बैटरी चोर, दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, चोरी का सामान जब्त
कबीरधाम। चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं ऐसे ही आदतन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गिरफ्तार हुए दोनों चोरों ने बैटरी चोरी की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, दो आरोपियों पर थाने में बैटरी चोरी का मामला दर्ज था। आरोपियों को पकड़ने पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इसी कड़ी में संदिग्ध सुरवीर मरकाम पिता सुशील मरकाम उम्र 20 साल और बिलवा देवार पिता गंगू देवार उम्र 20 साल साकिनान वार्ड नं 4 देवार पारा कवर्धा को थाना लाकर पूछताछ किया गया। दोनों आरोपियों ने बैटरी चोरी का गुनाह कबूला। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक नग बैटरी किमती 4,000 जब्त किया।
आरोपीगणों के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 02/2021 धारा 41 (1+4) जाफौ / 379 भादवि का होना पाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सोम सउनि. द्वारिका देशलहरे, प्र.आर. धन्ना सिंह, आर.समशेर अली, आर.सुधीर शर्मा, सैनिक अनिल पाण्डेय का योगदान रहा।