कोरबा

गेवरा दीपका : जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने नई कलेक्टर रानू साहू से किया मुलाकात

गेवरा दीपका। जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी आज जिले की नई कलेक्टर रानू साहू से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान सभी ने कलेक्टर को सौजन्य भेंट किया व उनका स्वागत किया।

बता दे कि जिले में दूसरी बार लगातार महिला कलेक्टर ने पदभार ग्रहण किया है और आते ही सभी कार्यभार संभाल कर, वह काम पर लग गई है। साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से भी कलेक्टर ने हालचाल जाना और बातें की। समाज के जिलाध्यक्ष गिरजा साहू ने कोरबा कलेक्टर सुश्री रानू साहू से समाज के गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा किया

कलेक्टर से मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष गिरजा साहू, पूर्व संरक्षक मुन्ना साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव पद्मिनी साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोरेलाल साहू, महिला उपाध्यक्ष योगेश्वरी साहू, देवकी साहू, डॉक्टर ए पी साहू, मनीराम साहू, जमनी पाली, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, दान साय, विनोद साहू, दमन साहू सभी उपस्थित थे।

समाज के जिला अध्यक्ष गिरजा साहू ने बताया कि कलेक्टर सुश्री रानू साहू के कोरबा आने से समाज को नई दिशा और दशा मिलेगी जिसे साहू समाज विकास की पटरी पर हमेशा अव्वल रहेगा। नई कलेक्टर से मिलने के बाद समाज के पदाधिकारियों का हौसला पहले से अब बुलंद हो गया है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!