कवर्धा
कवर्धा : डकैती के आरोपी की बेरहमी से हत्या, बोड़ला से दोनों अपराधी गिरफ्तार, ताबड़तोड़ चाकू मार पत्थर पर पटका सिर !

कवर्धा। जमानत पर छूटे डकैती के आरोपी की हत्या करने वाले 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ी बेरहमी से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर के उरला में हुई डकैती का आरोपी रवि साहू 4 दिन पहले ही जमानत पर छूटा था, जिसके बाद दो निगरानी बदमाशों धर्मेंद्र निषाद और सतीश निषाद ने मिलकर रवि साहू की हत्या कर दी। आरोपियों ने बड़ी बेरहमी से रवि को बार-बार चाकू मारा, उसके बाद उसका सिर पत्थर पर पटक दिया। घायल रवि साहू को अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों आरोपी हत्या कर फरार हो गए थे, अब उन्हें कवर्धा बोड़ला से गिरफ्तार किया गया है।
मामला पैसों के लेनदेन और आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, जिसके चलते रवि साहू की हत्या की गई। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।