कोरबा : खाद की किल्लत और व्यापारियों की कालाबाजारी का विरोध, भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कोरबा जिले में खाद की किल्लत व व्यापारियों की कालाबाजारी के विरोध में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
बता दे कि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
वही, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जागेश लांबा, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, डॉ आलोक सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, जिला मंत्री संदीप सहगल, नवदीप नंदा, सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा अजय चंद्रा, आईटी सेल प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा से जिला महामंत्री पवन सिंह, जिला महामंत्री मणि शंकर कश्यप, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, जिला कोषाध्यक्ष हरीचंद साहू, जिला मंत्री डाकेश्वर शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नारायण सिंह राजपूत, सोशल मीडिया सह प्रभारी प्रदीप राठौर, कार्यालय मंत्री शिव चंदेल, किसान मोर्चा के बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, बालकों मंडल अध्यक्ष राजेश धीवर, महामंत्री विजेंद्र यादव, दर्री किसान मोर्चा अध्यक्ष गजाधर यादव, इंद्रपाल सिंह कंवर, राजकुमार कश्यप, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, हरदी बाजार मंडल महामंत्री तूंगन पटेल, भिलाई बाजार मंडल महामंत्री अमिताभ महंत, रामलाल कुर्रे, संतोष जांगड़े एवं अन्य किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।