कबीरधाम : 5 जुआरियों पर गिरी पुलिस की गाज, जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा, धरपकड़ की कार्यवाही जारी ..

कबीरधाम। जिले के थाना पंडरिया पुलिस के द्वारा जुआरियों के धरपकड़ की कार्यवाही लगातार जारी है। 5 जुआरियों पर जुआ खेलते हुए पंडरिया पुलिस की गाज गिरी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अलग-अलग स्थानों पर बैठकर हार जीत का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेलते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। वही पुलिस ने बिना देरी बताए गए स्थान पर रेड की कार्यवाही की।
5 आरोपियों को 52 पत्ती ताश के साथ कुशालबंद तालाब पार जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक-229/2021 धारा 13 जुआ एक्ट दर्ज कर कार्यवाही की गई।
5 जुआरियों के नाम –
01. विक्रांत पात्रे पिता बुटुराम पात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम।
02.फिरोज कुमार डाहिरे पिता अंजोरदास उम्र 26 वर्ष, सा समरूपारा पंडरिया थाना पंडरिया।
03.धर्मेद्र टंडन पिता रतीराम टंडन उम्र 38 वर्ष साकिन समरूपारा पंडरिया।
04.रामकुमार गोयल पिता गुलाब सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन समरूपारा पंडरिया।
05. जगदीश जांगड़े पिता रामकुमार जांगडे़ उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं. 05 नवापारा पंडरिया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा है।