कोरबा

गेवरा/दीपका : जिलाध्यक्ष साहू समाज की एकजुटता के लिए कर रहें निरंतर प्रयास, महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया जा रहा जोर

गेवरा/दीपका। साहू समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू समाज की एकजुटता के लिए तन मन से प्रयास कर रहे हैं। इस लिए जिलाध्यक्ष सभी इकाई, तहसील व केंद्र स्तर पर समाज के पदाधिकारियोंं की बैठकें ले रहे हैं।

बता दे कि रविवार को तहसील साहू संघ के तत्वाधान में हरदी बाजार तहसील में बैठक कार्यक्रम रखा गया। समाज के प्रमुख जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू ने बैठक में बताया कि कैसे समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। महिलाओं को सशक्त बनाकर आगे बढ़ाया जाए, इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

समाज के प्रबुद्ध वर्गों ने समाज उत्थान के बारें में उद्बोधन दिया। इस बैठक में मुख्य रुप से गिरिजा साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा, घनश्याम प्रसाद साहू, जिला कोषाध्यक्ष, रामलाल साहू इकाई अध्यक्ष दीपका, राधेश्याम साहू तहसील अध्यक्ष हरदी बाजार, पूर्णिमा साहू तहसील उपाध्यक्ष हरदी बाजार, कमल कांत साहू तहसील उपाध्यक्ष, कृष्णा साहू केंद्राध्यक्ष, विजय साहू केंद्राध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार साहू सचिव, बाबूलाल साहू इकाई उपाध्यक्ष, राजीव कुमार साहू कोषाध्यक्ष, हर नारायण साहू केंद्राध्यक्ष, चंद्रभूषण साहू, वेद राम साहू, जीवन लाल साहू, डिकेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, राहुल कुमार साहू एवं समस्त साहू समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में कमल कांत साहू तहसील उपाध्यक्ष हरदीबाजार द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!