कबीरधाम : समृद्धि शुगर मील संचालक गिरफ्तार, गन्ना खरीद किसानों से धोखाधड़ी का आरोप …
कबीरधाम। किसानों से गन्ना खरीद कर पैसे का भुगतान ना कर धोखाधड़ी कर फरार हो गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, आरोपी अतुल द्विवेदी और प्रार्थी योगेश्वर राज सिंह के मध्य पार्टनरशिप से ग्राम इंदौरी में समृद्धि शुगर मील खोली गई थी। इसका संचालन आरोपी करता था। आरोपी ने गन्ना किसानों से छल पूर्वक गन्ना खरीद कर पैसे नहीं दिया और धोखाधड़ी से ज्वाइंड अकाउंट से पैसों का आहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ़ पिपरिया थाने में अपराध क्र. 231/2020 धारा 420, 463, 471 भा.द.वि. पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने आरोपी आरोपी अतुल द्विवेदी को अनंतपुर रीवा से गिरफ्तार किया हैं। थाना पिपरिया में आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पिपरिया कौशल किशोर वासनिक सहित टीम का सहरानीय योगदान रहा है।