
कोरबा। जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही फंदे में लटकी मिली है। मामला कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार, रंजना गांव निवासी नितेंद्र सिंह का गांव की ही नम्रता गोंड के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों चुपके-चुपके मिलने भी जाते थे। गुरूवार के दिन दोनों मिलने के लिए घर से गए थे। लेकिन फिर वह वापस नहीं आए। परिजनों से तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नह चला। इसी दरमियान दोपहर बाद गांव के लोगों ने सूचना दी कि रमखार बस्ती के पास जामुन के पेंड़ में एक ही फंदे पर दोनों की लाश लटकी हुई है।।
इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले पर लोगो से पूछताछ कर रही है।