कबीरधाम। दो समुदायों में झंडा विवाद होने के बाद रायपुर से गिरफ्तार किए दुर्गेश देवांगन और प्रहलाद साहू आज जमानत के बाद कवर्धा जेल से रिहा हुए हैं।
बता दे कि रिहाई के पहले विश्व हिंदू परिषद और हिन्दू समाज के लोग जेल के बाहर दुर्गेश का इंतज़ार कर रहे थे। दुर्गेश के बाहर निकलते ही लोग जय जय श्री राम का नारा लगाते रहे। जेल के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
वही, दुर्गेश देवांगन, प्रहलाद साहू व राहुल चौरसिया को दंतेश्वरी मंदिर लाया गया, जहां लोगों ने जगह-जगह आरती कर तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। बता दें कि इस विवाद के बाद बहुत से लोग जमानत पर छूटकर रिहा हो गए हैं।
मंदिर दर्शन में दर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक अशोक साहू, भुनेश्वर चंद्राकर, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, क्रांति गुप्ता, मुकेश ठाकुर और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।