
गेवरा/दीपका। दीपका में एक कोयला मज़दूर जो एस ई सी एल (कोल इंडिया) दीपका क्षेत्र में पदस्थ इलेक्ट्रिशियन मदन मोहन सिंह को प्रगति नगर कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास 50 हज़ार नकद सड़क पर गिरे हुऐ मिले।
नकद पैसे के साथ बैंक पासबुक और 2 एटीएम भी था, जिसको लेकर मदन मोहन सिंह प्रगति नगर में बॉबी बुक्स के संचालक पत्रकार सुशील तिवारी के पास पहुंचा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी अविनाश सिंह व अन्य स्टाफ को भी दी गई।
पत्रकार सुशील तिवारी व उनके सहपाठी पवन जयसवाल, राजेश ठाकुर और राजकुमार चंद्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से पैसे गुम होने की सूचना सभी ग्रुपों में पोस्ट की और अपनी इंसानियत का परिचय दिया। वही, बैंक के माध्यम से सूचना दी गई कि 50 हजार नगद सड़क में मिला है, जिसे प्रगति नगर में आकर ले जाएं।
दरअसल, जिसका पैसा गुम हो गया था उसका नाम भुवनेश्वर पिता दूज राम हैं, जो ग्राम बतारी का नेहरू नगर दीपक निवासी हैं। जो 2 घंटा पहले यूनियन बैंक और स्टेट बैंक से पैसे आहरण कर अपने घर जा रहा था। घर जाकर जब डिक्की देखा तो उसे पैसा नहीं मिला पैसा खोजते भुनेश्वर प्रसाद थक गया तब किसी परिचित ने उसे बताया कि सोशल मीडिया पैसे घूमने की सूचना मिली है, जाकर पता करो।
तब भुवनेश्वर प्रगति नगर में बॉबी बुक्स संचालक सुशील तिवारी से आकर मिला, जहां मदन मोहन सिंह के अलावा अन्य साथी उसका इंतजार कर रहे थे। सभी लोगों की उपस्थिति में मदन मोहन सिंह के द्वारा भुनेश्वर को पूरा पैसा वापस कर दिया गया।
भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि उसने पैसा मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पैसा पाकर बहुत खुश हो गया और मदन मोहन सिंह की इस जिंदादिली के लिए हृदय से धन्यवाद किया, कहा कि आज भी ऐसे लोग हैं जिससे इंसानियत अभी भी बची हुई है।