कबीरधामछत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम ब्रेकिंग : नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन का ऐलान, नंदी विहार की महिलाओं का साथ दे रही भाजपा, अल्टीमेटम के बाद नहीं जागा प्रशासन !

कबीरधाम। नंदी विहार के पास सरकारी शराब दुकान को खोले जाने का विरोध महीनों से जारी है। इसे लेकर कल नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

सूचना के बाद भी नहीं जागा प्रशासन –

बता दे कि नंदी विहार कॉलोनी की महिलाओं ने कलेक्टर को 3 बार ज्ञापन सौंपा व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। इसके बाद भी जिला प्रशासन नहीं जागा और शराब दुकान को हाईवे पर शिफ्ट कर दिया गया। महिला भाजपा युवा भाजपा व भाजपा नेताओं ने नंदी विहार की महिलाओं का साथ दिया। वही, कलेक्ट्रेट घेराव पर भी निकले। लेकिन इसका फायदा भी नहीं हुआ, कलेक्टर ही बाहर नहीं आए, जिसके बाद मजबूरन महिलाओं को एडीएम को ज्ञापन सौंपना पड़ा।

Read more: कबीरधाम बड़ी खबर : नंदी विहार की महिलाओं का प्रशासन को अल्टीमेटम, शराब दुकान बंद करो वरना हम लगाएंगे ताला

उग्र आंदोलन की दी गई थी चेतावनी –

वही, महिलाओं ने चेतावनी दी थी नंदी विहार के पास से शराब दुकान को हटाया नहीं गया तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं महिलाएं स्वयं शराब दुकान में ताला लगाएंगी। वही, एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था।

हाईवे पर होगा धरना प्रदर्शन –

अब नंदी विहार की महिलाएं भाजपा के साथ मिल 30 दिसंबर गुरुवार को हाईवे पर धरना प्रदर्शन करेंगी। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने इसे लेकर ऐलान किया है। वही, सैकड़ों कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे से किया जाएगा।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!