कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम : जनदर्शन से हटी जनता व पुलिस के बीच विभाजन रेखा, आईजी और एसपी ने लोगों से सुनी समस्या, 158 गांव के कोटवारों का सम्मान

कबीरधाम। आईजी ओ.पी.पाल और एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग अनुविभाग में समय-समय पर पुलिस विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनता से रूबरू होकर जन दर्शन लगा रही हैं। वही उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

वही थाना स.लोहारा में 4 मार्च 2022 को जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमे आईजी दुर्ग एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और एएसपी मनिषा ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी मोनिका सिंह परिहार जन प्रतिनिधी और 158 गांव के कोटवार व ग्रामीणो की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वरिष्ट अधिकारीयो द्वारा खुले मंच मे उपस्थित जन समुदाय को बे झिझक बिना किसी भय के अपनी समस्याओ को बताने कहा गया, जिस पर 07 आम नागरिको द्वारा कार्यक्रम मे अपनी समस्या रखी गई। इसमें से 03 समस्याओ का मौके पर निराकरण किया गया। वरिष्ट अधिकारीयो द्वारा ग्रामीणों से हाल चाल पुछकर ग्रामीणों के समस्याओं को दूर करने का हर संभव मदद और त्वरीत निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

आईजी ओपी पाल ने कहा –

आईजी ने अपने उदबोधन में कहा कि पुलिस व आमजन दोनो समाज के एक ही अंग है। दोनो के मध्य कोई विभाजन रेखा नही है। यदि पुलिस गलत होगी तो उसका पक्ष नही लेकर जो समाज के हित मे हो वो फैसला लिया जायेगा। वही, अपना ही मोबाईल नम्बर उपस्थित जन समुदाय को नोट कराकर किसी भी समय अपनी समस्याओ के बारे मे अवगत कराने व त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया।

 

एसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने कहा –

SP ने अपने उदबोधन में कहा कि जन समुदाय को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पुलिस को सवेदनसीलता के साथ आम जन के हित मे कार्य करने व आम जन के मन मे पुलिस एक मित्र के रूप मे बने इस संबंध में लगातार प्रयास करने बताया गया।

158 गांव के ग्राम कोटवारों का सम्मान –

जन दर्शन कार्यक्रम में उपस्थित 158 गांव के ग्राम कोटवारो को लगातार पुलिस व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने पर उनके कार्यो का सम्मान कर सभी को साल, श्रीफल, पहचान पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम में सम्मनित किया गया।

छात्राओं को दी गई अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी –

वही, कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय का स्वास्थ्य विभाग स. लोहारा सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जन दर्शन कार्यक्रम में आये युवाओ का लर्निग लायसेंस व वाहन बीमा संबंधी प्रक्रिया कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ युवतियों को सशक्त बनाने अभिव्यक्ति के संबंध मे जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप्स डाउनलोड कराया गया, जिससे उन्हे किसी विषम परिस्थतीयो में तत्काल पुलिस सहायता मिल सके।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आनंदमय हुआ माहौल –

कार्यक्रम में ग्राम कोटवारो ने विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। जन समुदाय को पुलिस परिवार द्वारा सम्मान भोजन कराया गया। पुलिस के इस कार्यक्रम और सम्मान से अभिभुत होकर कोटवार संघ सहसपुर लोहारा ने एसपी कबीरधाम और उनकी पुरी टीम का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!