कबीरधाम। होली में ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन पर पथराव व घर में घुसकर मारपीट करने वाले एक ही गांव के 09 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल, होली के दिन पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बम्हनी में 02 पक्षों में वाद-विवाद हो रहा हैं। मौके पर पुलिस पेट्रोलिंग स्टॉप ने उपद्रवी महेंद्र कौशिक, राजकुमार निर्मलकर, श्रवण और अन्य लोगों को समझाइश दी गई लेकिन वे नहीं माने। शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उपद्रवी लड़के पुलिस के साथ अपशब्द कहकर मारपीट करने लगे। इसके साथ ही सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की।
वही, दूसरे मामले के प्रार्थी रामेश्वर गुप्ता साकिन बम्हनी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी भरत कौशिक, खेमकरण कौशिक के ने घर अंदर घुसकर गाली गलौज की और अपशब्द बोल कर मारपीट भी की।
वही, चौकी प्रभारी बाजार चारभाठा उपनिरीक्षक नवरत्न कश्यप ने 2 अलग-अलग टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी चालू कराई। वही आरोपी 1. महेंद्र कौशिक, 2. राजकुमार निर्मलकर, 3. खेमू निर्मलकर, 4. केवल राम मानिकपुरी, 5. श्रवण निर्मलकर 6 .भगत ध्रुव को पुलिस द्वारा 186, 353, 332, 294, 506, 427, 147, 149 के तहत गिरफ्तार किया गया।
साथ ही दूसरे मामले में 1. भरत कौशिक, 2. खेमकरण कौशिक व एक नाबालिग बालक बम्हनी निवासी को चौकी चारभाठा को पुलिस ने धारा 294, 452, 506 बी, 34 के तहत गिरफ्तार किया।