कबीरधाम। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज कवर्धा द्वारा 3 मई 2022 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने बताया कि विशाल रक्तदान शिविर 3 मई 2022 को सुबह 10 बजे से जिला चिकित्सालय कबीरधाम में आयोजित किया जा रहा है। वही सभी से निवेदन है, भगवान परशुराम जन्मोत्सव के इस पावन कार्य में आप सभी सम्मिलित हो एवं अपना अमूल्य रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
रक्तदान कार्यक्रम के बाद जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया जायेगा। उसके बाद सिग्नल चौक कवर्धा में दोपहर 12:30 बजे से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में आम लोगों को ठंडा आम पना शरबत वितरित किया जाएगा। वही 4 बजे भगवान परशुराम पूजन ब्राह्मण समाज भवन में रखा गया है। इस कार्यक्रम में सभी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।