
कोरबा। प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है, जिसमें बाजी मारते हुए राकेश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। राकेश और राजेन्द्र जायसवाल के बीच काटे की टक्कर रही।
बता दे कि राकेश श्रीवास्तव ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल रहें जबकि गेंद लाल शुक्ल तीसरे स्थान पर रहें। इसी तरह सचिव पद पर दिनेश राज ने जीत हासिल की।
प्रेस क्लब अध्यक्ष के लिए राकेश श्रीवास्तव को 72 , राजेन्द्र जायसवाल को 54 एवं गेंद लाल शुक्ल को 09 वोट मिले। सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था, जिसमें दिनेश राज को 75, मनोज ठाकुर 37 एवं राजेश कुशवाहा को 24 वोट मिले हैं। जिसमें दिनेश राज ने जीत हासिल की है। वही संरक्षक पद के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे, जिसमें कमलेश यादव 78, विजय खेत्रपाल 45 एवं राजेन्द्र पालीवाल को 13 वोट मिले हैं।