रायपुर। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और विदर्भ में 11 से 16 सितंबर के बीच अत्यधिक बरसात होगी। यहां तक कि मराठवाड़ा में अगले 24 घंटे के अंदर अच्छी वर्ष होगी।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर नलिया, अहमदाबाद, ब्रह्मपुरी, जगदलपुर, दक्षिण तटीय ओडिशा और उससे लगे अवसाद के केंद्र और वहां से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजरती है।एक अवदाब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय उड़ीसा और उससे लगे उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश के उपर स्थित है। इसके साथ उपरी हवा का चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक स्थित है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ से गुजरने की प्रबल संभावना है।
छत्तीसगढ़ का मौसम –
वही आज यानि 12 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।