
रायपुर। छत्तीसगढ़ से दूसरे शहरों में फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई और कोच्चि के लिए कल से फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है। इंडिगो की यह प्लेन 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मुंबई और कोच्चि के बीच चलेगी।
नागरिक उड्डयन विभाग ने घरेलू विमान सेवाओं के लिए शीतकालीन समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी किया है। इसमें स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से संचालित दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज, जगदलपुर, इंदौर, भोपाल, पुणे, इंदौर, जगदलपुर, भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए चल रही फ्लाइटों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई-885 रायपुर से 6.40 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। उसके बाद मुंबई से रात 9.30 बजे उड़ान भरने के बाद रात 11.30 बजे कोच्चि पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट क्रमांक 6ई211 कोच्चि से सुबह 5.15 बजे रवाना होने के बाद सुबह 7.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। वहां से सुबह 8.10 बजे रवाना होने के बाद सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचेगी।