
बीजापुर। बीजापुर से एक बड़ी खबर आयी है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर गोली चली है। विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पदेड़ा के नजदीक ये हमला हुआ है।