छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : अब गोबर घोटाले में कई लोगों को जेल होगी, प्रमोद सावंत का सीएम पर निशाना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर शनिवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी होते हुए राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव पहुंची। यात्रा में शामिल होने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही अब गोबर घोटाले में भी लोगों को जेल होगी।

शनिवार को परिवर्तन यात्रा का राजनांदगांव में भव्य स्वागत हुआ। यहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

‘अब गोबर घोटाले में कई लोगों को जेल होगी’ –

अर्जुनी से परिवर्तन यात्रा राजनांदगांव कृषि उपज मंडी में पहुंची थी। जहां गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

साथ ही गोबर घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के मामले में लालू यादव को जेल हुई, अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गोबर घोटाला हुआ है और जल्द ही इस घोटाले में भी लोगों को जेल होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक तो मुख्यमंत्री के अधिकारी ही जेल गए हैं, लेकिन जल्द ही गोबर घोटाला में लिप्त बाकी लोग भी जेल जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना –

सीएम प्रमोद सावंत ने धान खरीदी और सेंट्रल पूल में लिए जा रहे चावल को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फैलाए जा रहे झूठ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों द्वारा उत्पादित धान का शत-प्रतिशत चावल केंद्र सरकार खरीदेगी। अब भी छत्तीसगढ़ की कुल उपज का 80 फीसदी से ज्यादा मूल्य केंद्र सरकार दे रही है। 2500 रुपए में धान खरीदी के दावे करके जिस तरह प्रदेश सरकार झूठे दावे कर रही है, उसी तरह चावल खरीदी को लेकर भी कांग्रेस की सरकार झूठ बोल रही है।

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मोदी सरकार प्रदेश की जनता के लिए भरपूर पैसा दे रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकार सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाकर गांधी परिवार की सेवा में लगा रही है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार को सटोरियों की सरकार बताया।

रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा ‘बदलबो बदलबो बदलबो यह डरी सरकार ला बदलबो’। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भी जनता से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

डोंगरगांव से परिवर्तन यात्रा पहुंची अर्जुनी –

डोंगरगांव से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा राजनांदगांव जिले के अर्जुनी पहुंची। यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, यात्रा प्रभारी शिवरत्न शर्मा, सांसद संतोष पांडे, रथ यात्रा के जिला संयोजक मधुसूदन यादव और दिनेश गांधी समेत कई नेता मौजूद हैं।

रमन सिंह ने केंद्र सरकार की भी उपलब्धियों को बताया –

आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को पिछले 15 साल में भाजपा की सरकार में हुए विकास कार्यों की याद दिलाई। उन्होंने पिछले 9 साल के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने प्रदेश में हो रहे घोटालों और बढ़ रहे अपराधों के प्रति भी अपनी आवाज बुलंद की।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!