
रायपुर। कवर्धा में ध्रुवीकरण के चलते करारी शिकस्त के बाद वन मंत्री मो.अकबर सरकारी बंगला खाली करने जा रहे हैं। डीएफओ विश्वेस झा कल शाम बंगले गए और बंगले में लगे विभागीय सामनो को चैक किया। इनमें एसी, फ्रिज, कंप्यूटर प्रिंटर ,कुर्सी टेबल, फर्नीचर, पलंग गद्दे तकिए और पेंट्री के सामान शामिल हैं।