?> लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिली योजनाओं की जानकारी, पार्षद सुजीत सिंह ने बताया लाभकारी पहल - Cg News Time
कोरबा

लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिली योजनाओं की जानकारी, पार्षद सुजीत सिंह ने बताया लाभकारी पहल

CG NEWS TIME

नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा आयोजित स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, ओबीसी मोर्चा मंडल दीपका के महामंत्री राजेंद्र साहू तथा वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद सुजीत सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद सुजीत सिंह ने कहा कि स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है तथा उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।
शिविर में नगर पालिका परिषद दीपका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक पात्र लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!