breaking lineछत्तीसगढ़रायपुर

पुलिस को आता देख भागे नक्सली, जवानों की टीम ने कैंप तबाह किया, भारी मात्रा में सामान बरामद

दंतेवाड़ा – दंतेवाड़ा जिले के जंगलों में सोमवार को सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सल कैंप को तबाह कर दिया। जवानों की मौजूदगी को देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने उनका पीछा किया मगर घने जंगल में भागने में नक्सली कामयाब रहे। पीछे छूटे नक्सलियों के कैंप को जवानों ने हटाया। यहां से बड़ी मात्रा में फोर्स को नक्सलियों के सामान मिले हैं।

फोटो नक्सलियों के कैंप से मिली चीजों की है।
फोटो नक्सलियों के कैंप से मिली चीजों की है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक किरंदुल, फरसेपाल और मिरतुर थाना इलाके की सीमा में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इंड्रीपाल नाम के गांव के जंगल में पुलिस पार्टी को नक्सलियों के होने का पता चला। जवान आगे बढ़ रहे थे, मगर तभी नक्सलियों को भी पता चल गया। नक्सली यहां से भाग गए। कैंप से पुलिस को दो 3I5 बोर की रायफल, टैन्ट सामग्री, पिट्ठु, नक्सली वर्दी, आइईडी स्विच, टार्च, पालिथिन, रस्सी, छर्रा, दवाईयां, बैटरी, फटाका, नक्सली साहित्य मिले हैं।

cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!