कबीरधाम : छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला, सर पर आई गंभीर चोट, चंद घंटों में पंडरिया पुलिस गिरफ्त में आरोपी

कबीरधाम। एक भाई ने दूसरे भाई को जान से मारने की नियत से टंगिया से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। आरोपी अब पंडरिया पुलिस की पकड़ में है।
मिली जानकारी के अनुसार, सा.उदका निवासी हरीश गिरी पर उसी के छोटे भाई धनश्याम गिरी ने टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित हरीश गिरी को गंभीर चोट आई है। दीवाल खड़ा करने के नाम दोनों भाई के बीच विवाद की बात सामने आई है।
थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 140/21 धारा 307 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया। इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। महज 6 घंटे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक के.के. वासनिक थाना प्रभारी पंडरिया, सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, पंचराम वर्मा, रूपराम पटावी, प्र.आर. नरेन नेताम आर. 242 मोती चंद्रकार, कल्याण गेंडरे एवं नायक 84 चमन सिंह चालक अश्वनी का सराहनीय योगदान रहा।