कबीरधाम : प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को भगा ले गया युवक, कई बार बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी तक पहुंची पुलिस

कबीरधाम। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला आरोपी थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने थाना सिंघनपुरी आकर अपनी नाबालिग लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बहुत खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन सिंघनपुरी पुलिस के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया।
दरअसल, आरोपी राहुल मरकाम निवासी केंदाटोला बालाघाट ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर फंसा लिया और अपने साथ भगा ले गया। आरोपी लड़की के साथ कोरबा में रह रहा था और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।
थाना सिंघनपुरी में दर्ज अपराध क्रमांक 38/2020 धारा 363 ,366, 376 भा. द. वि. व 3,4 पास्को एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग बालिका को विधिवत परिजनों को सौंपा गया। इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला के साथ थाना सिंघनपुरी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।