कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम : पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह सहित परिवार का कवर्धा आगमन, धूमधाम से मनाएंगे दिवाली, कार्यकर्ताओं से मुलाकात

कबीरधाम। दीपावली पर्व के लिए हर वर्ष की तरह इस साल भी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह परिवार सहित कवर्धा पहुंच गए हैं।

वही, कवर्धा पहुंचने के बाद उन्होंने प्रदेश और जिले वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राम बिरकोना में पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चन्द्रवंशी के गृह ग्राम पहुंचकर कार्यकर्ताओ से भी भेंट किया।

वही, रात लगभग 9 बजे कवर्धा अपने निवास पहुंचे। साथ में धर्मपत्नी वीणा सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद रहें। निवास स्थान पर उन्होंने छोटी दिवाली की विधि विधान से पूजा की और कार्यकर्ताओं से भी भेंट किया। इसके बाद अपने पुराने मित्र के घर दिवाली की बधाई देने पहुंचे।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के कवर्धा पहुंचने के बाद उनसे मिलने के लिए BJP कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। पूर्व सीएम कवर्धा में 6 अक्टूबर तक रहेंगे। इस बीच जिले के कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात के साथ ही गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से भेंट करेगे।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!