
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।
जिसमें 01 जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 76 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 87 लाख और महिला समूहों को 58 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
अब तक 122.17 करोड़ रूपए की राशि गौठानों, महिला स्व सहायता समूहों को स्थानान्तरित की जा चुकी है। गौठानों में दाल और तेल मिल की भी स्थापना की जा रही है वहीँ10 हजार से ज्यादा गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। राज्य में गोबर बेचकर 44.92 प्रतिशत महिलाओं सहित प्रदेश के 2201 गौठान स्वालम्बी हुए हैं।