
कबीरधाम। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर ने आज बिलासपुर मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर में 2 करोड़ 19 लाख की लागत से निर्मित डॉ.भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण कर सर्वसुविधा युक्त भवन की सौगात नगरवासियों को दिया।। लोकार्पण कर उन्होनें नवनिर्मित भवन में घुम-घुमकर जायजा लिया तथा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उनके टीम को उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
मंत्री अकबर ने कहा –
लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने कहा कि अब लोगों को सुख-दुख जैसे कार्यक्रमों के लिए भटकना नही पड़ेगा। सर्वसुविधा युक्त, सर्व समाज के लिए यह भवन अब पूर्ण रूप से तैयार है। कैबिनेट मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि अब यह सर्वसुविधा युक्त भवन को नगर वासियों को सौगात दे। नगर वासियों जो जरूरत मंद है निर्धारित किराया राशि लेकर भवन उपलब्ध कराया जावे।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया –
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का लोकार्पण कर मंत्री ने कवर्धावासियों को सौगात दिया है। अब नगर पालिका परिषद द्वारा निर्धारित शुल्क कार्यालय में जमा कर शादी व अन्य सुख-दुख जैसे कार्यक्रम के लए भवन बुकिंग कराया जा सकता है। उन्होनें कहा कि अब कवर्धावासियों नया भवन में सभी सुविधायें मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षदगण, एल्डरमेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे उपभियंता, अधिकारी-कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।