बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश में भरेंगे हुंकार, डोर टू डोर प्रचार कार्यक्रम, पढ़िए पूरी डिटेल
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी हाई कमान ने उत्तरप्रदेश चुनाव में बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। आने वाले तीन दिनों तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश के दौरे में रहेंगे।
बता दे कि उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को होने वाली मतदान से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर 1 बजे यूपी के लिए रवाना होंगे। लखनऊ पहुंचने के बाद सीएम भूपेश मवई में डोर टू डोर प्रचार करेंगे।
जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर एक बजे रायपुर से रवाना होकर पौने तीन बजे लखनऊ पहुंचेंगे। सबसे पहले सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर प्रचार कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे से पांच बजे तक लखनऊ केंट विस क्षेत्र में गीतापल्ली इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा गीता पल्ली, मवई और राजाजीपुरम में पब्लिक मीटिंग में भी शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस, यूपी में फतह हासिल करने के पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है।