
क़बीरधाम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा द्वारा बाजार चौक, बस स्टैंड रणवीरपुर में मानवता के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कबीरधाम जिला सहित अन्य जिले से लगभग 1000 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास किया साथ ही योग के लाभ व उसकी सही मुद्रा की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्लखंभ योग को एक नई दिशा देने वाले जवाहर मल्लखंभ ग्रुप द्वारा भारत की पौराणिक सभ्यता के प्रतीक मल्लखंभ योग की शानदार प्रस्तुति दी गई।
भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी एवं जिला भाजपा कबीरधाम के मार्गदर्शन में समस्त भाजपा मंडल व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं महिला महिला मोर्चा की बहनों के विशेष सहयोग से इस सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रवासियों को योग के प्रति जागरूक करने व उसे अपने दिनचर्या में शामिल करने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया।
इस अवर पर भावना बोहरा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यूनाइटेड नेशन में योग के महत्व को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सार्थक प्रयास किया गया। उसका प्रतिफल है कि यूनाइटेड नेशन में किसी प्रस्ताव को सबसे कम समय में 171 देशों ने सहमति जताते हुए इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया और आज पूरा विश्व 21 जून को भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को अपने जीवनशैली में शामिल कर रहा है। यह हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरवशाली दिन है कि भारतीय सभ्यता का आज पूरे विश्व मे प्रसार हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को भी भारत की प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ाने मे अपनी भूमिका निभाएं और इस परंपरा को आत्मसात कर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ते हुए स्वस्थ भारत का निर्माण करें तभी यह दिन सार्थक होगा। योग केवल हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि बौध्दिक एवं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का वह अमूल्य धन है जिसके माध्यम से करोड़ों लोग एक स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली से जुड़ रहें हैं।
भावना बोहरा ने बताया कि योग के प्रति लोगों को जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली एवं उन्हें योग के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर व रोगमुक्त बनाने के इस सार्थक प्रयास में भूमिका निभाते हुए हमने मानवता के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के अनुभवी योगा प्रशिक्षक द्वारा क्षेत्रवासियों को योग करने के लाभ व योग से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और योग करने की सही स्थिति के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्लख्म्भ योग को एक नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाले एवं इण्डिया गॉट टैलेंट जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी कला व मल्लखंभ योग का परचम लहराने वाले जवाहर मल्लख्म्भ ग्रुप द्वारा मल्लखंभ योग की शानदार प्रस्तुती दी गई। हमें पूरा विश्वास है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव आएगा और वे योग को अपने जीवन मे शामिल कर आने वाली पीढ़ियों को भी इसके प्रति जागरूक व सजग करेंगे जिससे भारत की प्राचीन सभ्यता योग से एक स्वस्थ समाज व भारतवर्ष का निर्माण होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र वर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री रोशन दुबे ने भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में परमानंद शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य जिला भाजपा, बसंत बोहरा, राजू पारख, देवनाथ यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, राजेंद्र साहू महामंत्री, धरमपाल कौशिक महामंत्री, शिव परमार, भोजलाल साहू, युवराज सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मनोज वैष्णव अध्यक्ष युवा मोर्चा, तिलक सेन अध्यक्ष किसान मोर्चा,राजू पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्रवण मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सुदर्शन कुंभकार महामंत्री युवा मोर्चा, संतोष शर्मा जिला संयोजक भावना समाज सेवी संस्थान, धनराज सिंह परमार उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सत्यम अग्रवाल मंत्री युवा मोर्चा, गिरधर साहू सरपंच अचानकपुर, अरविंद सिंह राजपूत, दुर्गा संतोष वैष्णव सरपंच रणवीरपुर, वेदवती खुसरो, मीना पटेल, डोलेश दास मानिकपुरी, गिरधारी कौशिक सरपंच बाजार चारभाठा, गोपाल पटेल, संतोष साहू, गजानंद साहू, चेतन शुक्ला, कमलेश मेरावी, नरेश साहू, शिवम कौशिक, टेकम मेरावी, रमेश मेरावी, देवा चौबे, कौशल किशोर वैष्णव सरपंच कारेसरा, भूपेंद्र वर्मा,घनश्याम साहू, रघुनंदन साहू, शेखू कौशिक ,पुरुषोत्तम कौशिक सहित सभी मंडल व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यगण, क्षेत्र के प्रबुद्धजन व गणमान्य नागरिक एवं स्कूल व महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।