
कबीरधाम। हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करना अवैध सड़क निर्माण करना महंगा पड़ा। नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए मोहनी पैलेस के पीछे निर्मित अवैध सड़क को जे.सी.बी. से उखाड़ दिया।
हाई कोर्ट आदेश की अवहेलना –
दरअसल, नगर पालिका के वार्ड क्रं. 24 में स्थित भूमि खसरा नं. 860 के हिस्से में भूमि स्वामियों ने हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन किया। HC ने कहा था आगामी आदेश तक गिट्टी मिश्रित सामग्री से ही रास्ता नही बनेगा। ज्योति जैन जो भाजपा नेता रूपेश जैन की पत्नी है, एक नहीं सुनी व अन्य लोगों के साथ मिलकर गिट्टी मिश्रित सामग्री से रास्ता बना दिया।
नोटिस के बाद भी नहीं माने कब्जाधारी –
इसे लेकर नगर पालिका ने ज्योति जैन, राजलक्ष्मी जैन और मांगीलाल जैन वार्ड क्रं. 26 नवीन बाजार कवर्धा को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पत्र क्रं. 1492 16 जून 2022 के तहत पत्र प्रेषित कर विवादित स्थल में सड़क डब्ल्यूबीम का निर्माण किया गया है, जो खसरा नं. 860 के हिस्से में पूर्व प्राप्त स्थल का नजरी नक्शा अनुसार खसरा क्रं. 860 आपके नाम पर होना बताया जा रहा है।
आदेश उल्लंघन पर चली जेसीबी –
नोटिस में कहा कि इस प्रकरण क्रं. 2334/2020 विचाराधीन है, जिस पर हाईकोर्ट ने आने वाले आदेश तक यथा स्थिति बनाये रखने के कहा है। लेकिन आपके द्वारा इसपर सड़क डब्ल्यूबीएम का निर्माण किया गया है, जो हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना है। वही, सूचना मिलने के बाद इस सड़क डब्ल्यूबीएम निर्माण को हटाने को कहा था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया गया।
इसके बाद तहसीलदार की उपस्थिति में नगर पालिका व राजस्व टीम ने इस मार्ग की सड़क डब्ल्यूबीएम संरचना को हटा दिया है।
कार्यवाही अभी जारी रहेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा –
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि कवर्धा शहर के विभिन्न वार्डो में भूखण्डों पर अवैध प्लाटिंग की मंशा से मार्ग संरचना तैयार किया जा रहा है। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही अभी लगातार जारी रहेगा। अभी बिलासपुर रायपुर बायपास मार्ग में रेडियंस हॉस्पिटल के सामने अवैध प्लाटिंग के बाद तैयार ही रहे सड़क और अवैध संरचनाओं को जेसीबी से उखाड़ा गया।
इसी तरह शहरी क्षेत्रों के अनेक हिस्सों में अवैध प्लाटिंग कार्य किया जा रहा है। सभी को सूचित कर अवैध मार्ग संरचना को हटाने के लिए नोटिस प्रेषित किया गया है समय-सीमा के भीतर अवैध संरचना नही हटाया गया उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जावेगी।
यह अधिकारी रहे मौजूद –
इस कार्यवाही में राजस्व विभाग से तहसीलदार मोरध्वज साहू, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे, पटवारी सहायक राजस्व निरीक्षक, बदी राम साहू, मनीष सिंह ठाकुर, जीवन लाल शर्मा, हुलास ठाकुर देवकुमार साहू, घनश्याम सिंह ठाकुर, लालाराम निषाद, प्रदीप सिंह ठाकुर, मदनलाल पाली, सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।