कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम बड़ी खबर : कन्हैयालाल हत्याकांड से आक्रोशित कवर्धा, कट्टरपंथियों के लिए फांसी की मांग, पुतला दहन …

कबीरधाम। उदयपुर कन्हैयालाल के हत्याकांड से पूरा देश सदमे में है। देश का हर व्यक्ति आक्रोशित है। आरोपियों के लिए फांसी की सजा मांग रहा है।

आतंकी घटना का विरोध –

आज कवर्धा के सिग्नल चौक में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में हुए आतंकी घटना का विरोध किया गया। वही इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ तत्काल फांसी की मांग की।

कन्हैया लाल साहू के लिए इंसाफ की मांग –

बता दे कि बजरंग दल ने कट्टरपंथियों को प्रतीकात्मक फांसी दी और पुतला दहन किया। कन्हैया लाल साहू के लिए इंसाफ की मांग की गई है। इस दौरान सभी ने कन्हैया लाल साहू के परिवार के लिए सांत्वना व्यक्त की।

यह लोग रहें मौजूद –

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, विहिप जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, धर्मवीर दुर्गेश देवांगन, शौरभ सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

क्या था पूरा मामला –

बता दें कि उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में 28 जून को दर्जी कन्हैयालाल की जघन्य हत्या की गई। मंगलवार को 2 युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी दुकान पर पहुंचे, जिसके बाद कन्हैयालाल पर हमला कर दिया। हमले में कन्हैया लाल की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपियों ने मारने के लिए खुद बनाया था हथियार –

नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर कन्हैया को 15 जून से ही मारने की धमकियां मिल रही थीं। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने कहा समझौता हो गया है। अब कोई डर नहीं है। गौस ने कन्हैया को मारने के लिए खुद गंडासे जैसा हथियार बनाया था। इसके साथ ही रियाज ने एक वीडियो बनाकर कन्हैया के मर्डर का ऐलान कर दिया था। इसके बाद 28 जून को रियाज और गौस ने कन्हैयालाल की हत्या कर दी। दोनों ने हत्या से पहले और बाद का भी वीडियो बनाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दरिंदगी बयां की –

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। वहीं आरोपियों ने गर्दन को शरीर से अलग करने की भी कोशिश की थी।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!