कबीरधाम

घुमंतु गाय, बैल और बछड़ों को मिल रही है, गौठान में घर जैसा माहौल

गौठान में दाना-पानी, छाव की व्यवस्था के साथ ही अब होंगे नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी

कवर्धा- कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका द्वारा संचालित गौठान में शहर के घुमंतु गाय, बैल और उनके बछड़ों को घर जैसा माहौल मिल रहा है। इस गौठान में घुमंतु जानवारों के लिए छांव के साथ-साथ दाना-पानी की भी समूचित व्यवस्था कराई जा रही है। शहर में घुमंतु जानवरों को एक घर जैसा माहौल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित गौठान योजना से मिल रही है। कबीरधाम जिले में कवर्धा नगर पालिका पहला नगरीय निकाय बन गया है, जहां सरकार की मंशानुरूप गौठान का संचालन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में गौठान का संचालन होने से जहां एक ओर घुमंतु जानवरों को गौठान में सभी मूलभुत सुविधाए मिल रही है, ठीक दूसरी ओर शहर की घुमंतु जानवारों को गौठान में एकत्र करने की वजह से शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था भी बहाल हो रही है।


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने के लिए सुराजी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी-नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बाडी को विकसित तथा पुर्नजीवित किया जा रहा है। जिले में 72 गौठान का निर्माण कर वहां मूलभुत सुविधाएं दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप अब गौठान का संचालन गांव के स्वसहायता समूह को देने की तैयारी भी की जा रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाली इस अनूठी योजना की सफलता के बाद राज्य सरकार ने लोगों के मांग पर अब गांव के अलावा नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी गौठान बनाने का फैसला किया है। राज्य सरकार के फैसले के अनुरूप अब कबीरधाम जिले में छह नगरीय निकाय कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा, पांडातराई और पिपरिया में भी गौठान का निर्माण किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में स्थल का चयन भी कर लिया गया है। वहीं कवर्धा नगर पालिका में स्थल चयन के साथ-साथ गौठान का निर्माण और संचालन शुरू कर दिया गया है। कवर्धा से राजनांदगांव मार्ग पर गौठान का संचालन किया जा रहा है। अब गौठान के आसपास चारा विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। चारा विकास के बाद घुमंतु जानवारों के लिए सुविधाएं और भी बढ़ जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर अब कवर्धा नगरीय निकाय के गौठान में रहने वाले मवेशियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

 

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!