
कवर्धा। परमपूज्य परमाराध्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद ‘1008’ जी महाराज के आह्वान पर हर साल की तरह इस साल भी भगवानआदि विश्वेश्वर की डोली पालकी यात्रा 31 जुलाई2023 की संध्या को निकाली गई। यात्रा का प्रारंभ सांध्य 5 बजे बूढ़ा महादेव मंदिर जानकी रमन प्रभु देवालय से प्रारंभ हुआ।
आयोजन प्रमुख ने बताया –
आयोजन समिति प्रमुख उमंग पाण्डेय ने बताया कि लगभग 700 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। भगवान शंकर व भगवती पार्वती का चरित्र झांकी अपने आप में ही आकर्षण का केंद्र रहा। इसी के साथ आदिवासी नृत्य का शहरवासियों ने भरपूर आनंद लिया।
8 हजार लोग डोली यात्रा में हुए शामिल –
आयोजन समिति के प्रमुख सौरभ शर्मा ने बताया लगभग 8 हजार लोग इस डोली यात्रा में शामिल हुए। नगर के यूनियन चौक करपात्री चौक सराफा लाइन महावीर स्वामी चौक गुरु नानक गेट होते हुए सिग्नल चौक होते हुए भारत माता चौक में यात्रा का समापन हुआ। मंच पर ज्योतिष पीठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय जी ने भगवान आदि विश्वेश्वर की डोली यात्रा पर अपना उद्बोधन दिया।
भगवान आदि विश्वेश्वर की दिव्य भस्म आरती –
इसके बाद भगवान आदि विश्वेश्वर की चल प्रतिमा को दिव्य भस्मारती किया। आरती को पंडित विश्व प्रकाश उपाध्याय व दुर्गेश पांडेय द्वारा संपादित किया गया। भारत माता चौक में 1008 दीये से नगर के लोगों ने आरती किया व आभार प्रदर्शन करने के लिए मोतीराम चंद्रवंशी व विजय शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
मुख्य रूप से शामिल आयोजकों के नाम –
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका कवर्धा उमंग पांडे और सौरभ शर्मा के नेतृत्व में हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति सदस्य राहुल ठाकुर, लोकनाथ देवांगन, योगेश महाजन, पुष्पराज सिंह, संस्कार दुबे, सागर साहू, पुरुषोत्तम झारिया, राकेश साहू, आदित्य भट्ट, महेंद्र कौशिक, सचिन साहु, अमर यादव, नीरज ठाकुर, सोनू मानिकपुरी, अंशुल श्रीवास्तव, विकेश सिंह, तमन्ना मेहरा, रिया राजपूत, हेमलता नामदेव, माही दुबे, आलिया आहीरवार, टुकटुक धावलकर, रुपेश वर्मा, गुरु नारायण वर्मा, उदय तिवारी, उदय मानिकपुरी, शिवेंद्र निषाद, देव यादव, गोविंद ठाकुर, विकास नेताम, अन्नू चौहान, गजेंद्र झारिया, तुषार साहू, गोविंद गुप्ता, विजेंद्र गोस्वामी, अमन, कृष्णा मिश्रा, खुराना, धन्नू साहू, समीर ब्रह्मभट्ट, आशी गुप्ता, सिमरन ठाकुर, विंध्या राजपूत, नेहा धावलकर, राखी यादव, खुशी यादव, स्नेहा धावलकर, सोनल सिन्हा आदि शामिल थे।
हर हर महादेव से गूंजा शहर –
बताते चलें हर घर में निमंत्रण दिया गया था। इसी का पालन करते हुए पूरे शहरवासी कार्यक्रम में जुटे थे। हर हर महादेव के नारे पूरे कवर्धा शहर में लगाए गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ भगवान आदि विश्वेश्वर की डोली पालकी यात्रा निकाली गई।।